जयश्री क्लब ने वृक्षारोपण किया वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजेताओं का स्वागत किया।

मसूरी:- जयश्री क्लब ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं इस मौके पर हाल ही में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में विजयी नव निर्वाचित जिला पंचायत गोविंद सिंह पुंडीर (बबलू भाई) क्षेत्र पंचायत सृष्टि रावत व ग्राम प्रधान मीना ग्राम क्यार कुली भट्टा का स्वागत  व सम्मान किया गया। इस मौके पर जयश्री क्लब की अध्यक्ष माधुरी टम्टा ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया। इस मौके पर मोहन पवार, मनोज टम्टा, कुसुम, कमला देवी,  बीना देवी, संपत्ति देवी, आनंदी, बृहस्पति देवी, निकिता, खुशी, मोना, हिमांशी, मनप्रीत, प्रियंका, मनुराज, मनुजय, जतिन आदि उपस्थित रहे।