मसूरी :- उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ मसूरी के पदाधिकारियों ने नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ जल संस्थान कार्यालय के लिए स्थान उपलब्ध कराने को लेकर बैठक की जिसमें कोई निर्णय नहीं हो पाया ,जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
बैठक की जानकारी देते हुए जल संस्थान कर्मचारी संघ मसूरी के अघ्यक्ष रामचंद्र सेमवाल ने कहा कि पालिकाध्यक्ष के साथ जो बैठक हुई जिससे कर्मचारियों को बहुत उम्मीद थी ,लेकिन बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया और वार्ता बेनतीजा रही जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारी संघ से वार्ता की गई और बताया कि नगर पालिका ने उत्तराखंड जल संस्थान को पालिका की संपत्ति दी है लेकिन उसमें कर्मचारी रह रहे हैं। उन्हें वहां से विस्थापित किया जाना है लेकिन इसमें एमडीडीए रोड़ा अटका रहा है लेकिन जल संस्थान को कार्यालय न मिलने से समस्या होगी और नागरिकों को परेशानी होगी यह जनहित का मामला है इस पर शीघ्र बैठक होनी चाहिए। एमडीडीए इसमें अवरोध पैदा न करे ताकि समस्या का समाधान हो सके।
वहीं उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभिंयता अमित कुमार ने बताया कि पालिका ने जो जमीन दी है पालिका उसे तोड़ने की अनुमति दें ताकि जल सस्थान वहां पर अपना भवन बना सके। वार्ता में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, महासचिव महासचिव उत्तम सिंह, संरक्षक रमेश चंद्र शर्मा, संगठन मंत्री सुंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संजय रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल आदि शामिल रहे।

