मसूरी:-लगातार सीवर बहने से हो रही परेशानी पर जल संस्थान ने कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक सीवर कनेक्शन काट दिए है। जबकि लोगों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं, उसके बाद भी सीवर लाइन व किचन वेस्ट सीवर लाइन में डालने, बरसाती पानी को सीवर लाइन में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जल संस्थान ने कुलड़ी क्षेत्र में अभियान चला कर ऐसे होटलों व अन्य लोगों के सीवर व पानी के कनेक्शन काटे है जिन्होने नोटिस देने के बाद भी सीवर मानकों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 25 से अधिक प्र्रतिष्ठानों के सीवर व पानी के कनेक्शन काटे गये हैं। उन्होने बताया कि कुछ लोगों ने नारजगी व्यक्त की लेकिन उन्होंने सीवर के कनेक्शन में बरसाती पानी व किचन का पानी डाला गया है। इससे सरकारी सीवर लाइन पर लोड बढ रहा है व लाइने चोक हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पांच से छह होटलों के कनेक्शन भी काटे गये उन्हें अवगत कराया कि वह अपना सीवर व्यवस्था ठीक करें। विभाग का कार्य किसी को परेशान करना नहीं है, लेकिन सीवर लाइन ठीक करने के बाद उनका कनेक्शन जोड़ दिया जायेगा। उन्हांेंने कहा कि सीवर लाइन में सॉलिड वेस्ट आ रहा है जिस कारण सीवर चोक हो रहा है, इसके लिए विभाग ने जागरूकता अभियान भी चलाया व नोटिस भी दिए लेकिन कुछ लोगों ने उसके बावजूद भी सीवर व्यवस्था ठीक नहीं की जिस कारण विभाग ने मजबूरी में कनेक्शन काट दिए। इस दौरान जल संस्थान के अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों की तीखी बहस भी हुई। इस मौके पर होटल व्यवसायी सतीश जुनेजा ने कहा कि होटल के बरसाती पानी का पानी सीवर में जुडा है जो पहले से है लेकिन जल संस्थान ने सुबह नोटिस दिया व लाइन काट दी जिससे पर्यटक परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम दो दिन का समय तो देना चाहिए। इस मौके पर जल संस्थान के अवर अभियंता दीपक शर्मा, पूरण जुयाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भरत कुमाई आदि भी मौजरहे।

