12 लोगों के सीवर और पानी के कनेक्शन काट दिए गए और आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

मसूरी:-शहर में जगह-जगह बह रहे सीवर को लेकर आज उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारियों ने दो टीमें बनाकर शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और अनियमितताएं पाए जाने पर पानी का कनेक्शन काट दिया। बताते चले कि विगत कई दिनों से शहर के कई स्थानों पर सीवर बहने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बरसात के समय सीवर के चैंबरों से लगातार गंदगी सड़कों पर बह रही है जिसको लेकर आज कई चैंबरों की सफाई भी की गई साथ ही कई लोगों को नोटिस भी जारी किए गए। बरसात का पानी मिट्टी और प्लास्टिक सीवर के चेंबर में आने से कई स्थानों पर चैंबर चोक हो गए थे जिसके कारण सड़कों पर सीवर बह रहा था इस दौरान कई लोगों के पानी और सीवर के कनेक्शन भी काट दिए गए। उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता त्रेपन सिंह रावत ने बताया कि पिछले कई दिनों से लोगों को नोटिस जारी किए गए थे जिसके बाद आज 12 लोगों के सीवर और पानी के कनेक्शन काट दिए गए और आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।