पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दे उन्हें याद किया गया।

मसूरी:- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंमत्री व भगवान राम मंदिर के प्रमुख सूत्रधार कल्याण सिंह की पुण्य तिथि पर भाजपा मसूरी मंडल की ओर से तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ,जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके कार्याे को याद किया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह का मसूरी से गहरा संबंध रहा है वह मुख्यमंमत्री रहते हुए व उसके अलावा कई बार मसूरी आये। उन्होंने कहा कि जब वह मंडल अध्यक्ष थे  तब कल्याण सिंह परिवार सहित मसूरी आये व तीन दिन रहे। उन्हें राम मन्दिर से बड़ा स्नेह था व कहा था कि अपने जीते जी सरकार कुर्बान करनी पड़े कितनी यातना सहनी पडे अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अवश्य किया जायेगा व अगर जीवन त्यागना पडे तो यह भी स्वीकार होगा। वहीं जब उनके पौत्र का मसूरी के एक स्कूल में प्रवेश किया गया तो उनके लोकल गार्जन मुझे बनाया गया व उन्होंने लोनिवि गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की व मसूरी सहित राम मंदिर निर्माण पर चर्चा की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक विजय रमोला ने कहाकि कल्याण सिंह के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे वह हमारे घर भी आये उनके पुत्र सांसद राजवीर सिंह व उनकी बहन भी उनके घर आया करती थी। वह ऐसे दबंग नेता थे कि किसी से नहीं दबे व उन्हें आज भी सबसे अच्छा प्रशासनिक नेता माना जाता था। वह कई बार मसूरी आये उनके पुत्र दो बार सांसद रहे वह भी आते थे। जब सबसे पहली बार आये तो वह बनियान व धोती में थे व ऐसे ही कार्यकर्ताओं को बुला लिया। राम मंदिर में उनकी भूमि को नकारा नहीं जा सकता उन्होंने ही मुख्यमंत्री रहते बाबरी मस्जिद तोड़ने के आदेश दिए थे, उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा  दे दिया था। वह हिंदूओं का गौरव थे उनकी पुण्य तिथि को हिंदू गौरव सम्मान के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भाजपा के प्रखर नेता के साथ साहित्यकार भी थे वह राजस्थान व हिमाचल में राज्यपाल भी रहे। उन्होंने पूरा जीवन हिंदू धर्म व राम मंदिर को समर्पित किया। वह मसूरी के गहरा संबंध रखते थे, कभी पद का दुरूपयोग नहीं किया व कार्यकर्ताओं के साथ बडे ही आत्मीयता से मिलते थे। राम मंदिर बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद है लेकिन इसके नींव रखने वाले कल्याण सिंह ही थे ऐसे महान नेता की पुण्य तिथि पर भाजपा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जगजीत कुकरेजा, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, सह संयोजक रोहित प्रसाद, प्रेम गोयल, माधुरी शर्मा, कमला थपलियाल, सोबन सिंह  मेहरा, अमित पंवार, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।