मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में वर्ष 2024 के लिए ‘कौनफ्लूऐंशियल’ सीरीज़ के द्धितीय सत्र का आयोजन किया गया। सीरीज के मुख्य वक्ता सेंट जॉर्ज, कॉलेज के पूर्व छात्र एएनआर लॉ एवं एलएलपी के संस्थापक प्रोफेसर डॉ. आर्बिट्रेटर अजर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्हें पौधा व स्कूल का स्मृृति-चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम
का मकसद छात्रों को कानूनी जानकारी देना था, साथ ही कानूनों का उल्लंघन करने पर परिणामों के बारे में बताना था। सेशन छात्रों के लिए काफ़ी प्रेरणादायक रहा। वक्ता प्रोफेसर डॉ. अजर रब ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कानूनों के बिना चारों ओर अराजकता की स्थिति होगी। मूल-अधिकारों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की स्वतंत्रता वहाँ समाप्त हो जाती है जहाँ दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता आरंभ होती है। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि किसी भी छोटे-बड़े कार्य से पहले, यहाँ तक कि आपसी संबंधों में भी सहमति की आवश्यकता होती है। इस प्रकार आप मुसीबतों और कानूनी कार्रवाही से बच सकते हैं। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया का प्रयोग अत्यंत सावधानी और बुद्धिमानी से करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को आगाह किया कि वे मनमानी नहीं कर सकते हैं, बुलिंग और यौन शोषण के लिए भी कड़े कानून हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि अपनी आजीविका का चयन करते हुए धन से अधिक अपनी रुचि का ध्यान रखें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र मंथन रुंगटा ने प्रोफेसर डॉ. आर्बिट्रेटर अजर रब को उनके कीमती समय व छात्रों को प्रेरित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, स्पोर्टस्् सेक्रेटरी ब्रदर इसिडोर टिर्की, शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

