अयोध्या जन्म भूमि के कार सेवको को किया सम्मानित।

मसूरी :-श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मसूरी विधायक और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राम मंदिर निर्माण के दौरान अपना योगदान देने वाले कार सेवकों को सम्मानित किया। इस दौरान कार सेवकों ने श्री राम मंदिर निर्माण के दौरान अपने संस्मरणों को याद किया और उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा कार सेवको पर की गई बर्बरतापूर्ण कार्यवाही और उस दौरान मारे गए सैकड़ो कार सेवको के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए।

इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कार सेवकों का सपना पूरा हो गया है और उनके त्याग और बलिदान से ही आज भगवान श्री रामचंद्र जी का मंदिर बन पाया है।
इस अवसर पर कार सेवक अशोक अग्रवाल ने कहा कि कार सेवकों के साथ मुलायम सिंह सरकार द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की गई और जेल में उन्हें काफी यातनाएं दी गई ,लेकिन आज राम मंदिर बनने से उनका सपना पूरा हुआ है।
इस अवसर पर त्रिभुवन मित्तल ने कहा कि पुलिस द्वारा धोखे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और कई दिनों तक  जेल में रखा गया और उनके साथ जघन्य अपराधियों जैसा सुलूक किया गया। इस अवसर पर कार सेवक अनिल गोयल, विजय गोयल, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री कुशाल सिंह राणा, मोहन पेटवाल, पुष्पा पडियार, गीता कुमाई, अनिता सक्सेना सहित सभी संख्या में लोग मौजूद रहे।