मसूरी:- युवा केंद्र इनडोर स्पोर्ट्स हॉल आमवाला में जनपदीय कराते प्रतियोगिता में राज कराते अकादमी मसूरी के 19 बालक, बालिका प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया व आठ स्वर्ण, दो रजत 10 कास्य सहित बीस पदक जीते।
बालिका वर्ग 16 वर्ष 45किग्रा, जूनियर वर्ग में मीरा रावत ने कुमितों में स्वर्ण, 18 वर्ष 50किग्रा, सीनियर वर्ग में अंजली ने कुमिते मे स्वर्ण पदक, 22वर्ष 45क्रिग्र में लक्ष्मी ने सीनियर वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक, 15वर्ष 61किग्रा, कैडेट वर्ग में अनुश्री ने कुमिते में रजत, 18 वर्ष 66किग्रा में अग्रिमा वर्मा ने सीनियर वर्ग कुमिते में कांस्य पदक, 13वर्ष 61किग्रा में वैष्णवी जोशी कैडेट वर्ग कुमिते में कांस्य पदक, 11वर्ष 45किग्रा, में राधिका भट्ट ने सबजूनियर वर्ग कुमिते में कांस्य पदक, 11वर्ष 40किग्रा में आराध्या रावत सब जूनियर वर्ग में कुमिते में रजत पदक, 12वर्ष 55किग्रा में भाव्या ने सब जूनियर वर्ग कुमिते में कांस्य पदक, 11वर्ष 45किग्रा में अनुज्ञा शर्मा ने सब जूनियर वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक, 11वर्ष 45किग्रा में अनुज्ञा शर्मा सब जूनियर वर्ग काता में स्वर्ण, 11वर्ष 35किग्रगा में समीक्षा ठाकुर ने सबजूनियर वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक वर्ग में 14वर्ष 45किग्रा में गौरांग चौहान कैडेट वर्ग कुमिते में कांस्य पदक, 14 वर्ष 45किग्रा में गौरांग चौहान कैडेट वर्ग काता में कांस्य पदक, 8 वर्ष 30किग्रा में सानिध्य चौधरी सब जूनियर वर्ग कुमिते में कांस्य पदक, 8 वर्ष 25किग्रा में कार्तिक चौधरी ने सब जूनियर वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक, 9 वर्ष 35किग्रा में श्रीनेश बुटोला ने सब जूनियर वर्ग कुमिते में कांस्य पदक, 9 वर्ष 30किग्र में कविश सक्सेना ने सब जूनियर वर्ग कुमिते में कांस्य पदक, 9 वर्ष 25किग्रा में अद्वित मित्तल ने सब जूनियर वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक, 10 वर्ष 35किग्रा में शहीद बख्शी ने सब जूनियर वर्ग कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया। इस मौके पर राज कराते अकादमी के निदेशक हेमराज शर्मा, कराते कोच मोहित कंसल व हिमांशु आदि भी मौजूद रहे।

