मसूरी:- कारगिल युद्ध की जीत के 25वर्ष पूरे होने पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सह संयोजक लीगल आर्यन देव उनियाल के नेतृत्व में रजत जयंती मनाई गई व इस अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक से शहीद स्थल तक मशाल रैली निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई व भारत माता की जय व भारतीय सेना की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान किया गया।
बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व कारगिल युद्ध के 25 वर्ष पूरे होने पर शहीदों के सम्मान में मशाल रैली निकाली गई जिसमें शहीदों व सेना के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक लीगल भाजपा युवा र्मोचा आर्यन देव उनियाल ने कहा कि कारगिल की जीत को 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मना रहे हैं, जिसमें सैनिकों के बलिदान, शौर्य व साहस के समर्थन में मशाल रैली निकाली है। जिससे हम जनता को दिखाना चाह रहे है कि इस युद्ध में भारतीय सेना ने कारगिल की लड़ाई जीती। उन्होंने कहा कि नौ हजार फीट पर 527 सैनिको ने बलिदान दिया व 16सौ से अधिक सैनिक घायल हुए थे उनके बलिदान को याद करने के व सैनिकों को सम्मान देने के लिए रैली निकाली है। शहीद स्थल पहुंचने पर उनकी याद में दिये जलाये गये व अखंड ज्योति जलायी गयी व उनके सम्मान में नारे लगाये। इस अवसर पर भारतीय सेना के सेवा निवृत्त जवान मोहन नेगी ने कहा कि उन्होंने कारगिल युद्ध में भाग लिया था व सेना के सभी यूनिटों ने आपसी तालमेल से कारगिल युद्ध जीता। उन्होंने सबसे पहले देश के लिए कारगिल में शहादत देने वाले साथियों को श्रद्धाजंलि दी व कहा कि उस समय जवानों में चाहे वह इन्फेट्री हो या सर्विस कोर हो या सेना की अन्य बटालियन हो सभी में जज्बा था। उन्होंने कहा कि आज देशवासी सेना को याद कर रहे है यह बहुत सम्मान की बात र्है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का विशेष आभार जो आज द्रास जाकर सैनिको के सम्मान में गये है। इस अवसर पर अमित भटट, राकेश ठाकुर, आदित्य पडियार, मनोज रेंगवाल, विजय बिंदवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाह, सुमित भंडारी, गजेंद्र सहित भारी संख्या में युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।

