मसूरी :- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में राधा कृष्ण मंदिर सभागार में करवा चौथ उत्सव 2023 मनाया गया। इस मौके पर गीत, नृत्य, मेंहदी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और अंत में लक्की ड्रा निकाल कर उपहार वितरित किए गए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया और निःशुल्क मेंहदी लगायी गई, वहीं सेल्फी प्वांइट बनाया गया जहां बड़ी संख्या में फोटो खिंचवायें गये।
करवा चौथ उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत संगीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देहरादून से आई गायिका कीर्ति खत्री ने अपने गीतो से समां बांधा ,वहीं प्रमिला नेगी और उनके दल ने जमकर गढवाली नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर महिलाओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन गत तीन वर्षो से करवा चौथ का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसमें सभी धर्मों और संप्रदायों की महिलाएं बड़ी संख्या में आकर कार्यक्रम को रोचक बना देती है।
इस मौके पर माधुरी टम्टा ने कहा कि करवा चौथ का पर्व महिलाओं के लिए सबसे बड़ा पर्व होता है और आज बड़ी संख्या में महिलाएं यहां पहुंची है और इस उत्सव का आनंद ले रही है। इस अवसर पर जगजीत कुकरेजा, सलीम अहमद, राजेश शर्मा, सुरेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पुष्पा पडियार, लीला कंडारी, अमिता कुमाई, प्रमिला नेगी,अनीता पुंडीर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

