कुठाल गेट पर मसूरी आने से पर्यटकों को रोका जा रहा है, पुलिस व प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों में दिखाआक्रोश।

मसूरी:-  पर्यटन नगरी मसूरी आने वाले पर्यटकों को कुठाल गेट पर रोका जा रहा है। जिससे पर्यटकों में आक्रोश है जबकि मसूरी में कोई जाम नहीं है और न ही होटल पैक है। पुलिस की इस कार्रवाई से पर्यटन व्यसायियों में भारी नाराजगी है।
पहले ही इस बार भारत पाकिस्तान की तनातनी के बीच पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रखा है और अब पुलिस पर्यटन को चौपट करने पर लगी है। पुलिस ने कुठाल गेट पर मसूरी आने वाले पर्यटक वाहनों को रोका व कहा कि मसूरी में जाम लगा है, जबकि मसूरी में कोई जाम नहीं है व यातायात सामान्य चल रहा है। बाहर से आ रहे पर्यटकों का कहना है कि उन्हें मसूरी जाने से रोका जा रहा है। जिस पर होटल व्यवसायियों ने नाराजगी व्यक्त की। अहमदाबाद से आये पर्यटक भावेद पटेल ने कहा कि हमें पुलिस ने कोठाल गेट पर रोका गया है कि मसूरी गाड़ी नहीं जायेगी, जिलाधिकारी के आदेश है जबकि उन्होंने यह भी कहाकि वह मसूरी जाकर आज ही शाम को वापस आ जायेंगे। उन्होंने कहा  िक वह 25 पर्यटक है व  कोठाल गेट पर पुलिस द्वारा वेरीकेट लगाकर रोका गया तथा कहा कि मसूरी में ट्रैफिक बहुत है, बड़ी गाड़ी से नहीं जा सकते छोटी गाड़ी से जा सकते हैं, उन्होने यह भी कहा कि वह टैवल्स के माध्यम से आये है, उन्हें भी फोन कर रहे हैं। वहीं चालक विपिन ने कहा कि वह हरिद्वार से 25 सवारी लेकर आये है, जो गुजरात से आये है। प्रशासन कह रहा है कि मसूरी में जाम है हम नहीं जाने देंगे जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव ने कहा कि पर्यटकों को मसूरी आने से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले ही सीजन नहीं चल रहा। इस सबंध में एसडीएम व कोतवाल से बात की है व कहा कि यह सही नहींहै । उन्होंने कहा कि हर बार जब भी सीजन चलता है व थोड़ा भीड़ बढती है तो प्रशासन व पुलिस का रवैया पर्यटन के खिलाफ नजर आता है जो मसूरी के पर्यटन के हित में नहीं है। इस संबंध में व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर्यटकों को रोक कर उनका उत्पीड़न कर रहा है। प्रशासन व पुलिस का ऐसा आदेश व व्यवहार पर्यटन की दृष्टि से उचित नहीं है व नुकसान दायक है। उन्होने कहा कि एक ओर मसूरी की अर्थव्यवस्था भारत पाकिस्तान के तनाव से चौपट हो रखी है, दूसरी ओर ऐसे आदेश व्यापारियों, मजदूरों, टैक्सी चालकों, स्कूटी संचालको, रिक्शा संचालको, होम स्टे व होटलों पर दोहरी मार हैं। जो पर्यटक एक दिन के लिए मसूरी घूमने आ रहा है उसे रोका जा रहा है, पर्यटक मसूरी घूमते हुए चारधाम जाना चाहते हैं उनको भी रोका जा रहा है, वहीं जो युवक युवतियां मसूरी घूमने आती है उनका भी उत्पीड़न किया जा रहा है, यह पर्यटन व्यवसाय के विपरीत है व व्यवसाय पर दुष्प्रभाव डालने वाला है। जिला प्रशासन के ऐसे आदेश की घोर निंदा करते है।