घंटाघर के समीप रोड क्षतिग्रस्त, गढढा भरने के लिए पालिका को ज्ञापन दिया।

मसूरी:- बरसात के कारण लंढौर बाजार रोड की हालत बहुत खराब हो गई है। घंटाघर के समीप गहरे गढढे हो गये है जिस कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में लंढौर विकास समिति ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर रोड की मरम्मत कराने की मांग की है जिससे जनता की समस्या का समाधान हो सके।
लंढौर बाजार विकास समिति के अध्यक्ष रवि गोयल ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि लंढौर रोड कई जगह से बरसात में क्षतिग्रस्त हो चुकी है खास कर घंटाघर के समीप मुख्य मार्ग पर बड़ा गढढा हो गया है जिसमें आये दिन स्कूटी सवार चोटिल हो रहे है व पैदल चलने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मांग की गई है कि शीघ्र रोड के गढढों को भरा जाय ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके व लोगों को सुविधा मिल सके।