मसूरी:- राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंढौर कैंट में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एंव जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण की जानकारी सहित अन्य जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सिविल जज शमशाद अली ने कहा कि तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत शिविर लगाया गया जिसमें घरेलू हिंसा महिला संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई वहीं अधिवक्ता अभिजय सिंह पंवार ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के बारे में बताया, वहीं अधिवक्ता महादेव लेखवार ने विधिक साक्षरता के बारे में विस्तार से बताया। इसमें लोगों को विधिक जानकारी देना है तथा समाज के दबे कुचले, गरीब व वंचित लोगों तक न्याय की पहुच हो व उन्हें न्याय मिले इसका प्रावधान किया जाता है। इसे राज्य लेवल पर स्टेट लीगल सर्विस आथिरिटी होती है जिले में जिला विधिक प्राधिकरण होता है जो हाईकोर्ट के डायरेक्शन में कार्य करती है। इसी तरह तहसील स्तर पर कार्य किया जाता है यही लक्ष्य होता है। कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर जयश्री बिष्ट, तान्या सैली बक्शी, विजय बुटोला, शैलेंद्र बिष्ट, अनीता पुंडीर, माया बुटोला, सहित महिलाएं व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।