गोल्डन लायनेंस क्लब मसूरी हिल्स ने स्वतंत्रता दिवस कैमलबैक प्राइमरी स्कूल में मनाया।

मसूरी:- गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी ने स्वतंत्रता दिवस कैमल बैक रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत सचिव अंबुजा अग्रवाल ने वहां उपस्थित सभी अध्यापकों अतिथिगण तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए 15 अगस्त के बारे में जानकारी दी, वहीं क्लब की अध्यक्ष अनुपम हांडा ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में अवगत कराया गया व कहा कि हमारे शहीदों ने कैसे अपना बलिदान देकर इस देश को आजाद कराया। इस मौके पर बच्चों को तिरंगे की महत्ता के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में बच्चों को तिरंगे का बैच लगाया गया। वहीं बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति से भरे गीतों को सुनाकर सबके मन को प्रफुल्लित किया। क्लब के द्वारा बच्चों को भेंट स्वरूप किताबें पेंसिल बॉक्स दिए गए व बच्चों को खाने पीने की सामग्री बिस्किट ,फ्रूटी, चिप्स ,लड्डू केले इत्यादि का वितरण किया गया। जिसमें क्लब की सदस्या सीमा भाटिया, इला व आरती छाबड़ा ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में अनीता सक्सेना, निमाकांत, शशि रावत, आरती छाबड़ा, इला, सीमा भाटिया के साथ अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।