मसूरी :-लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में नगर के हिंदी माध्यम के 12 विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को अंगवस्त्र, माला व उपहार के साथ मंडलाध्यक्ष का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमपीजी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार ने अपने संबोधन में शिक्षकों से निरंतर नवीनता से रूबरू होते हुए छात्र की रुचि के अनुसार उसे प्रोत्साहन देने का आह्वान किया।उन्होंने बदलते परिवेश में कृत्रिम बुद्धिमता व गूगल के युग में शिक्षकों की भूमिका को ओर अधिक महत्वपूर्ण बताया,उन्होने शिक्षको का कक्षा शिक्षण वर्तमान में भी अधिक प्रासंगिक माना। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज रयाल,आर एन भार्गव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुज तायल, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रवक्ता विजयालक्ष्मी, अध्यापिका संगीता, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की प्रवक्ता अर्चना रानी,राउप्रावि की प्रधानाध्यापिका सुमित्रा गुनसोला,राप्रावि के प्रधानाध्यापक लीला धर जोशी,एल एन फाउंडेशन की प्रधानाध्यापिका रुचि माथुर, बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाध्यापिका सपना गोयल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर अंजलि बहुगुणा, सेवानिवृत्त शिक्षक राजीव प्रकाश का विशेष सम्मान कर शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान को सराहा गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने भी लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा प्रदत्त सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए और अधिक सजगता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर समाज की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,सचिव अनुज तायल,शिक्षा चैयरमैन एम एम शर्मा,आर एन माथुर,रविन्द्र गोयल,राकेश प्रकाश,आनंद पँवार, वीरेंद्र राणा,संदीप गोयल,निधि बहुगुणा,ममता भाटिया,विवेक बहुगुणा,शिव अरोरा,मधुलिका माथुर,जी के गुप्ता,रजनी पंवार,माधुरी शर्मा,विजयालक्ष्मी राणा आदि का विशेष सहयोग रहा।

