पालिका अध्यक्ष ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास, कॉलेज को मिले 10 प्रवक्ता।

मसूरी:- अपने 5 वर्षीय कार्यकाल के अंतिम दिन पा  लिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मसूरी के एकमात्र डिग्री कॉलेज, म्युनिसिपल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज को दिए 10 प्रवक्ता जिससे छात्रों को विषयों को पढ़ने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं कुछ विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

मासोनिक लॉज बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा की हालांकि प्रदेश के  कबीना मंत्री  सहित कई  विरोधियों के षड्यंत्र के बावजूद वे शहरहित मैं काफी विकास कार्य करने में सफल रहे और यदि शहर की जनता का प्यार व आशीर्वाद आगे भी मिलेगा तो  जिन कार्यों को पूर्ण नहीं किया जा सका उन्हें प्राथमिकता  के आधार पर  पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों से डिग्री कॉलेज में प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े थे जिस कारण छात्रों का भविष्य खराब हो रहा था, उनके अथक प्रयास से आज सभी विषयों के अध्यापक कालेज को उपलब्ध होगये है। उन्होंने मसूरी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का पूर्ण सहयोग व आशीर्वाद उन्हें हमेशा प्राप्त होता रहा है वह आशा है कि आगे भी होता रहेगा तथा उन्होंने अपने सहयोगी सभासदों का भी धन्यवाद किया कि उनके  सहयोग से वह शहर के विकास कार्यों को करने में सफल हुए। इस अवसर पर पालिका के सभासद प्रताप पवार, दर्शन रावत, सुरेश थपलियाल, सरिता कोहली, आरती अग्रवाल, मनीषा खारोला तथा जसोदा शर्मा ने भी उनके द्वारा अपने-अपने वार्डों में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया व अपने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मसूरी टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत, महासचिव सुंदर सिंह पवार, परमवीर खारोला, जयकुमार गुप्ता, महिमानंद, रमेश राव सहित भारी संख्या में जनता मौजूद रही।