मसूरी।:- मजदूर संघ मसूरी ने दूसरे दिन भी शहीद स्थल पर अपनी मांगों पर सरकार का ध्यान खीचंने व समस्या का समाधान करने के लिए भारी बारिश के बीच धरना प्रदर्शन किया। पहले छाता ओढ कर बैठे रहे व जब बारिश तेज हो गई तो शहीद स्थल के अंदर बैठ गये।
दूसरे दिन भी लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रहने के बाद भी शासन प्रशासन का कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर मजदूर संघ कि सुध लेने नहीं आया जिससे प्रदर्शनकारियों में शासन प्रशासन, सरकार एवं नगरपालिका के प्रति भारी आक्रोश नजर आया। मजदूर संघ ने निर्णय लिया कि अगर सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान नही करती है तो समस्त रिक्शा एवं बोझा श्रमिक 26 जुलाई से नगरपालिका प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। श्रमिकों की मांग है कि उन्हें साइकिल रिक्शा के स्थान पर ईरिक्शा दिया जाय, सिफन कोर्ट के बेघर मजदूरों को आवास दिए जाय व बेकरी हिल पार्किंग पूर्व की भांति मजदूर संघ को दी जाय। इस अवसर पर मजदूर संघ सचिव संजय टम्टा ने यह भी कहा कि नगर पालिका पार्किग में हुए घपले पर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को बेकरी हिल कार पार्किंग के दो तल पार्किंग पूर्व में दिए गये थे लेकिन गत पांच वर्षाे से मजदूर संघ सचिव को प्रथम तल पार्किंग ही दी गई थी जबकि द्वितीय तल बेकरी हिल के स्थानीय लोगों को दी गई। तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी ने 2022 मजदूर संघ सचिव को दस लाख 31 हजार 680 रूपये में पार्किग दी जिसकी रसीदें मजदूर संघ सचिव के पास है। उसके बाद अब बेकरी हिंल कार पार्किंग 4लाख 60 हजार में दी गई है व नगरपालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने अपने चहतो को लाभ पहुंचाने के लिये 5लाख 71 हजार 680 में देकर नगरपालिका मसूरी को राज्यस्व का नुकसान पहुंचाया गया है। जिसकी जांच होना अति आवश्यक है। धरने को अन्य मजदूर संगठनों ने आपना समर्थन दिया है। धरने पर मजदूर संघ मंत्री संजय टम्टा, मजदूर अध्यक्ष रणजीत चौहान, बिरेंन्द्र सिंह, होटल वर्कस यूनियन अध्यक्ष आरपी बडोनी, प्रताप नगर जन कल्याण समिति के महासचिव समाज सेवी मुलायम सिंह, महावीर पंवार, संत लाल, खीमानंद नौटियाल, हरदेव सिंह, मकानी देवी, महावीर कैन्तुरा, जैमल पंवार, सहित मजदूर संघ सदस्य मौजूद रहे।

