मसूरी– मजदूर संघ ने मसूरी मेें गोल्फकार्ट चलाये जाने से 121 साइकिल रिक्शा चालकों की रोजी रोटी प्रभावित होने पर चिंता जाहिर की व जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि मसूरी के 121साइकिल रिक्शाओं को ट्रोट इलैक्ट्रिक टेम्पू में परिवर्तन करें जिससे मजदूरों की रोजी रोटी प्रभावित न हो।
मजदूर संघ ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि मसूरी में चार गोल्फ कार्ट कार संचालित न किया जाये इससे 121 रिक्शा श्रमिको कि राजीरोटी प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है। अवगत कराया गया कि मजदूर संध मसूरी वर्ष 2017 से 121 साईकिल रिक्शा को ई-रिव्शा में परिवर्तन करने की मांग करता आ रहा है जिस पर आज तक शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि मंहिद्रा कम्पनी का ट्रोट इलैक्ट्रिक टम्पू पूरे देश प्रदेश में चल रहा है जो कि प्रदूषण मुक्त है। जिलाधिकारी से मांग की गई कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मसूरी में भी 121 साईकिल रिक्शा को ट्रोट इलैक्ट्रिक टेम्पू परिवर्तन कर मजदूर संघ को उपलब्ध करवायें। जिससे कि मसूरी में शुरू होने वाली सटल सेवा का उपयोग कर मजदूर अपनी रोजी रोटी चला सके। इससे मालरोड पर बढते वाहनों का दबाव कम होगा वहीं समस्या का समाधान भी निकल जायेगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि किकेंग मल्टीलेवल पार्किंग से इलैक्ट्रिक टेम्पू से पर्यटकों को मसूरी माल रोड व होटल पहुंचाने के कार्य में मजदूर अपनी सेवा देगे,माल रोड़ पर 121 साईकिल रिक्शाओं का भी लोड़ कम हो जायेगा जिससे मसूरी माल रोड की गरिमा भी बनी रहेगी और पर्यटक को भी सुविधा मिल सकेगी। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि नैनीताल की तर्ज पर मसूरी में भी ट्रोट इलैक्ट्रिक टेंम्पू उपलब्ध करायें जिसके लिए मजदूर संघ आजीवन आभारी रहेगा।

