मजदूर संघ ने रिक्शा रूट पर गोल्फ कार्ट चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

मसूरी:- मजदूर संघ की एक बैठक सीटू कार्यालय कैमलबैक रोड पर की गई व उसके बाद नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में 121 साइकिल रिक्शा श्रमिकों ने गोल्फ कार्ट चलाने का विरोध किया व कहा कि गोल्फ कार्ट साइकिल रिक्शा के रूट पर चल रहे हैं जिससे रिक्शा श्रमिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं यह रात को दस बजे के बाद भी चल रहे हैं। मांग की गई कि गोल्फ कार्ट को साइकिल रिक्शा रूट पर चलने से रोका जाय अन्यथा इन पर प्रतिबंध लगाया जाय। वहीं मांग की गई कि किताबघर से कंपनी बाग व झूलाघर मालरोड पर गोल्फ कार्ट संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाय, साथ ही मांग की गई कि 121 साइकिल रिक्शा के स्थान पर ई रिक्शा दिया जाय। इस मौके पर मजदूर संघ अध्यक्ष संपत लाल, मंत्री सोबन पंवार, जगत लाल, मिजान लाल, कुलदीप, रमेश गौड, मुकेश, जयमल पंवार, उत्तम नेगी, पृथ्वी सिरमोरी आदि मौजूद रहे।