मसूरी:- एसडीएम अनामिका ने मालरोड बैरियर के अंदर प्रवेश के लिए जाने वाले वाहनों से शुल्क लेने के लिए ई टिकट व्यवस्था का शुभारभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे बैरियर पर पारदर्शिता आयेगी व इससे पर्यटकों को इंतजार नहीं करना पडेगा व जाम की स्थित से भी बचा जायेगा।
लाइब्रेरी बैरियर पर एसडीएम अनामिका ने मालरोड के अंदर आने वाले वाहनों को ई टिकट मशीन से पर्ची देकर ई टिकट व्यवस्था को शुरू किया। इस अवसर पर एसडीएम अनामिका ने कहा कि इसका उददेश्य जल्दी टिकटिंग होगी व पारदर्शिता के साथ ही जो पैसा एकत्र होगा उसका विधिवत रिकार्ड होगा। वहीं जो वाहन मालरोड के अंदर जायेगे उनके लिए समय का निर्धारण भी शीघ्र किया जायेगा। उन्होंने कहाकि जिलाधिकारी के जन सुनवाई कार्यक्रम में इसका निर्णय लिया गया था जिसे लागू कर दिया गया है वहीं शीध्र ही लाइब्रेरी में चौक का निर्माण किया जा रहा है, ट्रैफिक लाइट व डस्टबिन भी शीघ्र लग जायेगे। उन्होंने कहा कि मालरोड पर व्यावसायिक वाहनों के लिए प्रतिबंधित है, ऐसे में व्यावसायिक वाहनों को सुबह का समय दिया जायेगा व अगर उसका उलंघन किया जायेगा तो कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ई टिकटिंग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है व आने वाले समय में सीसीटीवी कैमरा भी लगाये जायेगे। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह व टीआई अनिरूद्ध सिंह मौजूद रहे।

