मसूरी :- उपजिलाधिकारी नंदन कुमार ने मालरोड के पिक्चर पैलेस से ग्रीन चौक तक मालरोड के पुनर्निर्माण के कार्याें का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और कहा कि रोड का रात को डीबीएम किया जायेगा।
एसडीएम नंदन कुमार ने कहा कि रोड निर्माण के कई परेशानिया आ रही है, जिस कारण कार्य में देरी हो रही है लेकिन विभागीय अधिकारी मौके पर रह कर अपने कार्य को अंजाम देने में लगे हैं ।उन्होंने कहा कि रोलर चलने के कारण कई लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही है लेकिन यह कार्य रात आठ बजे तक पूरा कर लिया जायेगा रात को डीबीएम डाल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी लाइने पानी, सीवर और अन्य क्षतिग्रस्त हो रही है विभागीय अधिकारी दुरुस्त कर रहे हैं और लगातार कार्य को पूरा करने में जुटे है ।विभागीय अधिकारियों के साथ ही नायब तहसीलदार विनोद तिवारी मौके पर मौजूद है और लगातार कार्यो का निरीक्षण कर रहे है शीघ्र ही माल रोड को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

