भारी बारिश के बावजूद भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना।

मसूरी:-  भाजपा मसूरी मंडल की ओर से मालरोड पर र्साइं मंदिर के समीप प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शहर वासियों व पर्यटकों ने बारिश के बावजूद मन की बात को सुना।
भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि भाजपा मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं शहर वासियों व पर्यटकों ने मन की बात के 122वें संस्करण को सुना। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने मन की बात में देश वासियों को आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम के बारे में बताया कि किस तरह भारत की थल, जल व वायु सेना ने पाकिस्तान में घुस कर आंतकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के साथ ही पाकिस्तान के 11 एअर सेब से भी तबाह किया। उन्होंने इस मौके पर मधुमक्खी पालन व ड्रोन दीदी के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई विषयों पर चर्चा की वहीं उत्तराखंड के हल्द्वानी के एक व्यक्ति की कला की भी सराहना की जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में हर बार नया विषय होता है व नई जानकारियां मिलती है व देश वासियों को कुछ न कुछ सीखनें व अपने जीवन में उतारने का मौका मिलता है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, उज्जवल नेगी, अवतार कुकरेजा, धन प्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।