परिटिब्बा एन्कलेव में मंदिर का जीर्णोद्धार, माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का किया आयोजन।।

मसूरी:- परिटिब्बा एन्कलेव छावनी परिषद लढौर  वार्ड  नंबर पांच में मां दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया व मंदिर में माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वहीं इस मौके पर भंडारे का आयोजन  भी किया गया।
परिटिब्बा एन्कलेव में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई व हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व सभासद रमेश कन्नौजिया ने बताया कि उन्होंने मंदिर निर्माण का प्रयास किया व कन्नौजिया समाज के अध्यक्ष संजय कन्नौजिया देहरादून निवासी ने मंदिर में जीर्णाेद्धार के लिए इक्यावन हजार रूपये दिए। वहीं मां के भक्तो ने भी सहयोग किया व डेढ साल में मंदिर बन कर तैयार हो गया जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी मंदिर में जाकर मां के दर्शन किए व कन्नौजिया समाज को बधाई दी। वहीं मंदिर परिसर में महिलाओं ने दिन भर भजन कीर्तन किया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन दिया गया जिसमें शमशान घाट का जीर्णोद्धार करने, मसूरी चामासारी, सह़त्रधारा जाने वाले मार्ग पर तीन सौ मीटर का बैंड बनना है जिससे गांव वालों को परेशानी न हो उसे बनवाने, धोबीघाट में प्राकृतिक स्रोत का पानी सूख गया है जिसके कारण लोगों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है, मांग की गई कि धोबीघाट में पानी की समस्या का समाधान किया जाय। इस मौके पर पालिका क्षेत्र में पड़ने वाली रोड व विद्युत प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी से की गई। जिस पर मीरा सकलानी ने आश्वासन दिया कि पालिका क्षेत्र की रोड व विद्युत प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। इस मौके पर छावनी के पूर्व सभासद राजेश कन्नौजिया, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, प्रदीप, महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद रूचिता गुप्ता, गौरी थपलियाल, विशाल खरोला, शिवानी भारती, पवन थलवाल, गौरव गुप्ता, शानु वर्मा, राजीव अग्रवाल, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद सहित बड़ी संख्या में कन्नौजिया समाज के लोग मौजूद रहे।