केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का मसूरी आगमन पर किया स्वागत ।

मसूरी :- प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया व मसूरी में भिलाडू खेल स्टेडियम बनाने के लिए सहयोग मांगा।
केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया का मसूरी पहुंचने पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी व नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट हाउस ऑफ हिमालयाज भेंट किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने  केंद्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख माडविया से मसूरी के भिलाड़ू में बहुप्रतीक्षित खेल मैदान के लिए भी केंद्र का सहयोग मांगा। वहीं बताया कि मसूरी में खेल का मैदान नहीं है और यहां पर लंबे समय से बहु उददेशीय खेल मैदान बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन किसी न किसी कारण से धरातल पर नहीं आ पायी। इस पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने मसूरी में भिलाडू खेल मैदान बनाने पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी भी मौजूद रही। केंद्रीय श्रम, रोजगार व खेल मंत्री मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आये है। इस दौरान उन्हेंने मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य्र का भी आनंद लिया।