सामूहिक दुराचार व हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

देहरादून:-दिनांक 13-07-2017 को मसूरी से करीब 09 किमी देहरादून मार्ग पर चूनाखाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था, जिसका चेहरा झुलसा हुआ था। मौके पर फॉरेन्सिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए हत्या की आशंका प्रकट की गयी थी। पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु किये गये प्रयासों से शव की पहचान पुरोला उत्तरकाशी निवासी बालिका के रूप में हुई थी।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी तथा उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया गया था।
घटना के बाद प्रकाश में आये फरार कुल 09 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था, जिनमें अब तक 08 अभियुक्तों को भिन्न-2 स्थानों से गिरफ्तार किया जा चुका है शेष एक अभियुक्त जयकरण भगत पुत्र राम लक्ष्मण भगत बहुत प्रयासों के बाद भी आज तक अपनी गिरफ्तारी से बचा हुआ था।
फरार अभियुक्त जयकरण लगातार फरार चल रहा था, जिनके विरुद्ध 50 हजार का पुरुस्कार घोषित किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा टीम गठित की गयी तथा अभियुक्त जयकरण भगत निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार के मस्कन/सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। इसी क्रम में दिनांक 30.03.2023 को वांछित/ईनामी अभियुक्त जयकरण भगत उपरोक्त को उक्त टीम द्वारा जनपद देहरादून की सीमा से सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त*–
जयकरण भगत पुत्र राम लक्ष्मण भगत निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार।

One thought on “सामूहिक दुराचार व हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

  1. Heya i’m for the first time here. I found this board and I find It really useful & it helped
    me out a lot. I hope to give something back and aid others like you helped me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *