तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मजदुर संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।

मसूरी:-  शहीद स्थल पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मजदूर संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व एसडीएम को ज्ञापन दिया गया कि मजदूर संघ की तीन सूत्रीय मांगे पूरी की जाय अन्यथा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पडेगा।
इस अवसर पर मजदूर संघ के मंत्री संजय टम्टा ने कहा कि मजदूर संघ तीन सूूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है जिसके तहत शहीद स्थल पर तीन दिवसी धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री व एसडीएम को ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई है कि मसूरी में 121 साइकिल रिक्शा चालकों को ई रिक्शा दिया जाय, सिफन कोर्ट के बेघर मजदूरों को आवास दिए जाय व बेकरी हिल पार्किग मजदूर संघ को आंवटित की जाय। वहीं उन्होने कहा कि कल शुक्रवार को सभी मजदूर संघटनों के सहयोग से रैली निकाली जायेगी जो शहीद स्थल ने नगर पालिका तक जायेगी व उसके बाद से वहीं पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि इनकी मांगे जायज है। मजदूरों को सिफनकोर्ट से रोपवे के नाम पर कोरोना काल में बेघर किया गया लेकिन आज तक उन्हें आवास नहीं मिले, जबकि मुख्यमंत्री ने आईडीएच में शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज देश आगे बढ रहा है ऐसे में ई रिक्शा की मांग जायज है उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उनकी जायज मांगों के साथ कांग्रेस पूरा सहयोग करेगी व शहर कांग्रेस कमेटी विधानसभा में इस मांग को उठायेगी। एटक अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि तीन दिन से मजदूर संघ धरना प्रदर्शन कर रहा है लेकिन शासन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। सिफनकोर्ट में  भवनों को तोड़ 80 परिवारों को बेघर किया गया। कभी मुख्यमत्री शिलान्यास करते है, कभी हंस् फाउंडेशन की बात की जाती है। मजदूर संघ के पास रिक्शा उन्मूलन के तहत बेकरी हिल पार्किग दी थी जो 23 साल से चल रही थी लेकिन विगत दिनों पालिकाध्यक्ष ने पार्किग अपने चहेतों को दे दी। वहीं कहा कि जमाना बदल गया है अगर मजदूर ईरिक्शा की बात करती है तो यह जायज मांग है। इस अवसर पर मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान, मुलायम सिंह, मेघ सिंह कंडारी, प्रदीप भंडारी, सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।