मसूरी। एमडीडीए ने मसूरी किमाडी मोटर मार्ग पर एक अवैध निर्माण को सील किया। एमडीडीए ने संयुक्त सचिव के आदेश पर अवैध निर्माण को सील किया गया जो रोहित पुंडीर का था। इस मौके पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल सुपरवाइजर उदय नेगी, इंद्रदेव नौटियाल सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इस मौके पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने कहा कि भविष्य में भी अवैध निर्माण पर कडी कार्रवाई जारी रहेगी।

