मसूरी:- एमडीडीए ने स्प्रिंग रोड पर दुर्गा अपार्टमेंट के समीप एक अवैध निर्माण सील किया। एमडीडीए के सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद अवैध निर्माण को पुलिस बल की मौजूदगी में सील किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर अवर अभियंता नवीन पांडे, सुपरवाइजर संजीव व उदय नेगी आदि भी मौजूद रहे।

