विकास प्राधिकरण की ढुलमुल नीति से लोगों को हो रहा है नुकसान, धड़ाधड़ गिर रहे हैं पुस्ते्

मसूरी:- पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बारिश के कारण भधसाव, पुश्तो के ढहने की घटनाएं जारी है। गत रात्रि भारी वर्षा के कारण मालरोड पर तिब्बती मार्केंट के सामने पहाड़ से एक बड़ा बोल्डर गिर गया, जो बिजली का फीडर पिलर को तोडते हुए मालरोड पर जा गिरा। जिससे मालरोड के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं तिब्बती मार्केट के नीचे एक पुश्ता ढह गया जिससे इस क्षेत्र को जाने वाला संपर्क मार्ग टूट गया वहीं हैप्पी वैली में एक पेड के गिरने से बिजली का खंबा लटक गया व जिस कारण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी।
लगातार हो रही बारिश से मालरोड तिब्बती मार्केट के नीचे पुश्ता ढहने से प्राइवेट रोड़ पूरी तरह टूट गई। अब इस क्षेत्र के निवासियों को आने जाने के लिए लंबी दूरी पार कर जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में लगातार निर्माण कार्य चल रहा है व अवैघ प्लाटिंग की जा रही है जिस कारण पुश्ता ढहने से रोड टूट गई। स्थानीय निवासी अधिवक्ता आलोक मेहरोत्रा ने कहा कि यह उनका आने जाने का मार्ग था लेकिन रात की बारिश से टूट गया अब उन्हें लंबी दूरी तय कर आना जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग चल रही है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। वहीं मालरोड पर तिब्बती बाजार के समीप पहाड़ी से बडा बोल्डर गिर गया जिसके कारण बिजली फीडर पिलर टूट गया जिसके कारण इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं हैप्पी वैली में एक पेड गिर गया जिसके कारण बिजली के खंडे की तारे टूटने से इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई व बिजली का खंबा लटक गया। वहीं मसूरी से यमुना पुल जाने वाला मुख्य एनएच 507 पर मलवा आने से तीन जगह से बंद हो गया जिसमें सैजी ढंगार, डिम्टा बैंड व मसूरी बैंड शामिल है जिस कारण रोड करीब आठ घंटे बंद रहा। एनएच ने दो जेसीबी लगा मार्ग यातायात के लिए खोल दिया है। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया कि हैप्पी वैली में आठ घंटे बाद बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है, लेकिन मालरोड पर फीडर पिलर के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में समय लग रहा है। क्यों कि जब मालरोड बनी थी तो लोक निर्माण विभाग से बार बार कहने पर भी सर्विस लाइन से फीडर को नहीं जोड़ा गया जब तकि सर्विस लाइन से फीडर को नहीं जोड़ा जाता तब तक विद्युत आपूति सुचारू नहीं हो सकती। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि जब मालरोड बनी थी तब जो कार्य विद्युत विभाग ने कहा था उन्होंने कर दिया था, लेकिन अब समस्या हो रही है तो यह विद्युत विभाग का कार्य है उन्हें ही समाधान करना है।

मसूरी में अवैध निर्माण व अवैध  प्लाटिंग निरंतर हो रही है किंतु मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण इस ओर आंखें मूंदे हुए हैं, जहां एक ओर स्थानीय लोकल निवासी एक कमरे का भवन बनाने में भी असमर्थ हैं, प्राधिकरण के बायोलॉजी उनके आगे आ जाते हैं वही बाहरी व्यक्तियों के बहुमंजिलीय अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं, नोटिफाई क्षेत्र में बहुमंजिलिया इमारत खड़ी हो रही है प्राधिकरण इस ओर आंखें मूंदे बैठा है, श्रीनगर स्टेट में अवैध निर्माण की बाढ़ आ रखी है किंतु प्राधिकरण द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। आने वाले समय में मसूरी के लोकल निवासियों द्वारा प्राधिकरण के खिलाफ भी बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है।