मसूरी:- मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण ने कार्ट मेकंजी हाथी पांव मार्ग पर बांसागाड गांव के उपर एक अवैध निर्माण सील किया। अवैध भवन निर्माण एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता, सहायक अभियंता, प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता अनुज पाण्डे, सुपरवाइजर संजीव कुमार व उदय नेगी की मौजूदगी में सील किया । इस मौके पर एमडीडीए के अधिशासी अभिंयता अतुल गुप्ता ने बताया कि हाथी पांव मार्ग पर भूस्वामी पारस जैन ने अपनी जमीन पर बिना नक्शा पास कराये अवैध भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जिस पर उन्हें उत्तराखंड उत्तर प्रदेश नगर योजना एंव विकास अधिनियम के तहत नोटिस दिया गया वाद दायर किया गया। कार्य रोकने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने कार्य नहीं रोका। भूस्वामी को 21मार्च को सुनवाई के लिए संयुक्त सचिव ने बुलाया गया जिस पर भूस्वामी पारस जैन उपस्थित नहीं हुए न ही उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब दाखिल किया। जिस पर संयुक्त सचिव के निर्देश पर पारस जैन के अवैध निर्माण को सील करने के आदेश दिए गये व एमडीडीए ने अवैध निर्माण को सील कर दिया। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध निर्माणों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

