जनता ने परिपक्व हाथों में सौंपी शहर की बागडोर।
धन बल को नकार जनता ने स्वच्छ छवि को दी प्राथमिकता।
भाजपा की जीत में की दिग्गजों की रही बड़ी भमिका।
मसूरी :- नगर पालिका परिषद चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी मीरा सकलानी 315 मतों से विजयी हो गई। उन्हें 6258 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता को 5943 मत मिले वहीं कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। कांग्रेस की मंजू भंडारी को 2954 मत मिले वहीं निर्दलीय नैन्सी पंवार कैंतुरा को 532 व शकुंतला पंवार को 432 मतों पर संतोष करना पडा। वाडों में इस बार जनता ने नये चेहरों पर भरोसा किया जिनमें निर्दलीय प्रत्याशी अधिक है। पुराने सभासदों में कांग्रेस से जसवीर कौर, भाजपा से गीता कुमाई व निर्दलीय पंकज खत्री ही जीत पाये।कई दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा।नगर पालिका का चुनाव इस बार बडा रोचक रहा। जिसमें भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी में अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला देखा गया। आखिर कार जनता ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शहर की बागडोर परिपक्व हाथोंमें सौंप दी है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में शहर को विकास की गति मिलेगी।
नगर पालिका परिषद चुनाव में वार्डो में इस बार जनता ने नये चेहरों पर भरोसा किया व पुरानों को दरकिनार किया। वार्ड नंबर एक से निर्दलीय गौरी थपलियाल 209 मतो से विजयी हुई। उन्हें 507 मत मिले जबकि प्रतिद्वदी कांग्रेस की प्रेरणा भंडारी को 319 मत मिले वहीं निर्दलीय अंजना असवाल को 114 व मीरा सुरियाल को 95 मतों पर संतोष करना पड़ा। वार्ड नंबर दो से निर्दलीय शिवानी भारती 26 मतों से विजयी रही। उन्हें 465 मत मिले जबकि प्रतिद्वदी पूर्व सभासद सरिता कोहली को 439 मत मिले। वहीं निर्दलीय पूनम को 293, कांग्रेस की माधुरी टम्टा को 133, निर्दलीय अंजलि को 108, विजय लक्ष्मी कोहली को 41 व देवेश्वरी आर्य को मात्र 4 मतों पर संतोष करना पड़ा। वार्ड नंबर तीन से कांग्रेस की बबीता मल्ल 3 मतों से जीत गई। उन्हें 391 मत मिले जबकि निर्दलीय पूर्व सभासद मनीषा खरोला को 388 मत मिले। वहीं दुर्गा कैतुरा को 346 व भाजपा की संध्या ऐनी को 53 मतों पर संतोष करना पड़ा। वार्ड नंबर चार से निर्दलीय विशाल खरोला 114 मतों से विजयी हो गये। उन्हें 541 मत मिले व प्रतिद्वदी पूर्व सभासद प्रताप पंवार को 427 मत मिले। वार्ड नंबर पांच से निर्दलीय नीतू चौहान 21 मतों से जीत गई। उन्हें 335 मत मिले जबकि प्रतिद्वदी निर्दलीय अंजुम परवीन को 314, स्वाति रस्तोगी अग्रवाल को 216 व भाजपा की निर्मला अग्रवाल को 144 व कांग्रेस की उषा उनियाल को 103 मत मिले। वार्ड नंबर छह से कांग्रेस की रूचिता गुप्ता 102 मतों से विजयी हुई, उन्हें 524 मत मिले जबकि प्रतिद्वदी निर्दलीय परविंदर कौर को 422, जसोदा शर्मा को 341 व आरती अग्रवाल को 156 मत मिले। वार्ड नंबर सात से निर्दलीय भाजपा समर्थक अमित जीते, अमित भटट को 730 मत मिले जबकि प्रतिद्वदी निर्दलीय देवेंद्र उनियाल को 384, पूर्व सभासद व कांग्रेस प्रत्याशी दर्शन रावत को 289, निर्दलीय राजीव अग्रवाल को217, अंशु गोयल को 112 मतों पर संतोष करना पड़ा। वहीं वार्ड नंबर आठ से पूर्व सभासद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई दूसरी बार 450 मत लेकर, वार्ड नंबर 9 से निर्दलीय पवन थलवाल 722 मत लेकर, वार्ड नंबर दस से निर्दलीय सचिन गुहेर 330 मत लेकर, वार्ड नंबर 11 से रणवीर कंडारी 402 मत लेकर, वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय पंकज खत्री 468 मत लेकर व वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस की जसबीर कौर लगातार चौथी बार 419 मत लेकर विजयी रही।

