मेरा वोट, मेरा अधिकार के तहत कांग्रेस जनता को जागरूक करेगी।

मसूरी:- कांग्रेस ने मेरा वोट, मेरा अधिकार के तहत पत्रकारों से बातचीत में उत्तराखंड मताधिकार संरक्षण समिति के तहत कहा  कि कांग्रेस जनता के साथ मिलकर मताधिकार की लड़ाई लड़ रही है। जिससे मतदान को लेकर उपजी विसंगति को दूर किया जा सके।
मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड मताधिकार संरक्षण समिति के सदस्य पंकज क्षेत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में जिस प्रकार धांधली की गई व मतदाताओं को बिना सूचित किए  हजारों लोगों के वोट काटे गये जिस पर कांग्रेस उन मतदाताओं के पास जाकर उनके वोट काटने के बारे में आरटीआई के माध्यम से संबंधित विभागों से सूचना लेगी ताकि सरकारी मशीनरी का जो दुरूपयोंग भाजपा ने किया है वह भविष्य में न हो पाये। उन्होंने कहा कि मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत कांग्रेस ने एक हेल्प लाइन नंबर एक ईमेल जारी किया है व कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके पास जाकर आरटीआई के माध्यम से वोट काटने के बारे में पता लगाएंगे व किन प्रावधानों के तहत वोट काटा गया है जिससे भाजपा के वोट काटने के षडयंत्र का पर्दाफाश हो सके। पूर्व मेंक सभा चुनाव में भी यही धांधली की गई, महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव में भी यहीं किया गया व अब नगर निकाय चुनावों में उत्तराखंड में भी धांधली की गई व आने वाले पंचायत चुनाव में भी इनकी यहीं मन्शा है जिसके चलते जनता को जागरूक करना चाहते है। भाजपा पंचायत चुनाव में भी मतदाताओं के मतों को सिफट करके फलोटिंग वोट का फायदा लेते है व षडयंत्र कर जीतकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चुनाव अधिकारी से मुलाकात की व उन्हें ज्ञापन दिया कहा कि जो भी वोट सिफट हो रहे है, ग्रामीण क्षेत्र के वोट नगर निकाय में जोड़े गये व अब उन्ही वोटो को ग्रामीण क्षेेत्रों में जोड़ा जा रहा है ऐसे में उन पर कार्यवाही की जाय ताकि इस सांजिश से बचा जा सके व ऐसे मतदाताओं के मतों को मतदाता सूची से नाम निकाल कर निरस्त किया जाय जिससे मतदाता इधर उधर न जा सके। भाजपा के लोग सरकारी मशीनरी का दुरूपयोंग कर अपने तरीके से  फायदा उठा रही है,  ऐसे में ऐसे प्रत्याशी जीत रहे है जिन्हें जनता नहीं चाहती यह सभी मतदाताओं के वोट काट व जोड कर हो रहा है इस षड़यंत्र का पर्दाफाश किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद, पूर्व सभासद दर्शन रावत व गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।