मसूरी इंटर नेशनल स्कूल ने कारगिल विजय दिवस रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्र।

मसूरी :- मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसका उददेश्य छात्राओं को जागरूक करना व रक्तदान के महत्व के बारे में अवगत कराना था।
कारगिल विजयि दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर विद्यालय के सभागार में किया गया जिसमें माया चेरिटेबल ब्लड सेंटर ने सहयोग किया। रक्तदान शिविर में सुरक्षा व स्वच्छता के सभी मानकों को पूरा करने के साथ ही रक्तदाताओं की पहचान के लिए बैच दिए गये ताकि रक्तदाताओं की सुरक्षा हो सके। संगठन के प्रतिनिधि ने बताया कि यह आयोजन लोगों को आगे बढ़ने और सामाजिक सेवा मे भाग लेने के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम साबित हुआ है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दिया है और साथ ही साथ अपने छात्रों को एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे के प्रति जागरूक किया है। इस आदर्श प्रयास के लिए मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शालू बब्बर और विद्यालय के समस्त टीचरों की सराहना की गई।