एमआईएस की छात्राओं ने केम्पटी रोड से माता शंतुरा देवी तक चलाया स्वच्छता अभियान।

मसूरी:- मसूरी इंटर नेशनल स्कूल की छात्राओं ने सामाजिक सेवा के प्रति अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुए कैंपटी रोड से माता संतुरा देवी मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया जिसके तहत रोड के किनारे व नाले खालों में पड़े कचरे को उठा कर एकत्र किया।
मसूरी इंटर नेशनल स्कूल की छात्राओं ने स्कूल गेट कैंपटी रोड से माता संतुरा देवी मंदिर तक स्वचछता अभियान चलाया जिसके तहत छात्राओं ने हाथों में गलब्स पहन कर व हाथों में थैले लेकर कूडा कचरा एकत्र किया। स्वछता अभियान का मुख्य उददेश्य जहां समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन था वहीं पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करना भी था। इस अभियान में छात्राओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। उन्होंने सड़क के किनारों, सार्वजनिक स्थानों और मंदिर के आसपास के क्षेत्र की सफाई की। कचरा एकत्रित करने के लिए छात्राओं ने अपने हाथों में दस्ताने और थैले लेकर कचरे को अलग-अलग करके इकट्ठा किया, जिसमें प्लास्टिक, कागज, और अन्य अवशिष्ट पदार्थ शामिल थे। छात्राओं ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें भी इस मुहिम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के दौरान, छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर और स्लोगन भी प्रदर्शित किए, स्लोगनो में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, और स्वच्छता में ही भगवान का वास है आदि प्रेरणा दायक संदेश लिखे गए थे। स्वच्छता अभियान ने स्थानीय समुदाय और पर्यटकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। छात्राओं की इस पहल की सभी ने सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस स्वच्छता अभियान ने यह साबित किया कि युवा पीढ़ी में समाज के प्रति गहरी जिम्मेदारी और सेवा भाव है। मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं का यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत है और यह दर्शाता है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। यह अभियान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।