मसूरी:- मसूरी इंटर नेशनल स्कूल का 41वां वार्षिक दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभं प्रातः वैदिक हवन के साथ किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्वामी शिवान मौजूद रहे। वहीं विद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया व अपनी कला का लोहा मनवाया व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांध्यकालमें छात्राओं ने विद्यालय के सभागार में अंग्रेजी नाटक क्योश ऑन द मेन्यू में अपने अभिनय कला से सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने अपनी नृत्य शैलियों और गायन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्राओं ने वाद्यवृंद सुर हमारा की सामूहिक प्रस्तुति दी जिससे पूरा वातावरण संगीतमय हो गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता शर्मा ने विद्यालय की शैक्षणिक वर्ष 1023 – 24 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की व कहा कि विद्यालय की उपलब्धियों में छात्राओं, शिक्षकों व प्रशासन सहित कर्मचारियों व अभिभावकों का पूरा सहयोग मिला जिसके लिए उन्हानें आभार व्यक्त किया। उन्होंने अवगत कराया कि बोर्ड परीक्षाओं व अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया वहीं विद्यालय के क्लबों ने कला, विज्ञान, साहित्य, और खेलों में अपनी प्रतिभा को दिखाया व जिसमें छात्राओं को समाज सेवा व नेतृत्व करने का अवसर मिला विद्यालय में पर्यावरण सरंक्षण के लिए जागरूकता पर जोर दिया गया व इसके महत्व को समझते हुए कई पहल की और एक हरित परिसर के निर्माण में योगदान दिया। वहीं शैक्षणिक कार्यक्रमों में नई प्रोेद्योगिकी का समावेश कर डिजिटल क्लासरूम, ऑन लाइन लर्निग, और अन्य आधुनिक शिक्षण संसाधनों का उपयोग किया गया। जिससे शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और रूचिकर बनाया गया। अंत में उन्होने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विद्यालय की छात्रांए, शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।

