मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिला सरंक्षण कानून की जानकारी दी।

मसूरी:-  मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत शहंशाही इंटर कॉलेज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल की कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान छात्राओं को महिला संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिसमें घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह दहेज निषेध, गर्भपात, आदि की जानकारी दी गई, वहीं नंदा गौरा देवी योजनाओं के लाभ के बारे में भी बताया गया। इस दौरान छात्राओं ने अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न जानकारियां हासिल की और कई योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी भी हासिल की। इस दौरान बालिकाओं को उनके हक हकूकों की जानकारी के साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री रजनी गुलेरिया ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 13 जिलों के सभी ब्लॉकों में एक माह तक बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नंदा गौरा देवी योजना के तहत 12वीं पास करने वाली प्रत्येक छात्र को 51000 की राशि दी जा रही है और सहसपुर ब्लॉक के अंतर्गत शहंशाही इंटर कॉलेज में बालिकाओं को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर सीडीपीओ रेनुलामा, मुख्य सेविका सीमा आर्य, मुख्य सेविका गीता डिमरी, आंगनवाड़ी कायत्री रजनी गुलेरिया आंगनवाड़ी सहायिका कुसमा देवी, रचना, शोभा, सविता, किरण, पूनम, अधिकारी, अनुराधा पाल, सरिता पाल, गायत्री,  पूनम, अधिकारी, उषा, सुषमा, थापली, शहंशाही इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह, सीमा आदि उपस्थित रहे।