मसूरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को ऋषिकेश में होने वाली रैली में मसूरी से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसको लेकर भाजपा टिहरी लोक सभा चुनाव कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मदन मोहन शर्मा आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पांचो सीटे भाजपा भारी बहुमत से जीतेंगी व तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार चार सौ पार कर बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश में रैली को संबोधित करेंगे जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ऋषिकेश जायेंगे। इस मौके पर विजय रमोला, मुकेश धनाई, जगदीश भटट, सतीश ढौडियाल, पुष्पा पडियार, जसोदा शर्मा, कमला थपलियाल, पुष्पा पुडीर, अमित भटट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

