मसूरी:- म्यूनिसिपल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मसूरी के बुरांश सभागार में प्रो० डॉ0 प्रभाकर बड़ोनी, निदेशक पौड़ी कैम्पस, हेमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल ने महाविद्यालय के शिक्षकों को निप -2020 के पाठ्यक्रम मे अनिवार्य विषय एसएसडी के विषय मे विस्तृत रूप से जानकारी दी ।
उनके द्वारा बताया गया कि निप 2020 के अन्तर्गत एक वर्षीय प्रमाणपत्र कोर्स, दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स व तीन वर्षीय डिग्री कोस हेतु एसएसडी पाठयक्रम के अन्तर्गत समुदाय सम्बन्धित 30 घंटो का पाठ्यक्रम अनिवार्य है। हेमवती नन्दन बहग्णा विश्वविद्यालय देश का प्रथम विश्वविद्यालय है जिसके द्वारा निप 2020 के अन्तर्गत एसएसडी पाठयक्रम सम्मिलित किया गया है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 आरपीएस चौहान, लिपिका काम्बोज, डॉ० शालिनी गुप्ता, डॉ0 सुनील पंवार, डॉ0 वीपी जोशी, डॉ0 गंगाशरण, डॉ० अमिताभ भट्ट, डॉ रूचि बड़ोनी, डॉ0 तुषार कन्डारी, डॉ0 नवनीत रजोरिया, डॉ० शिप्राशाह, डॉ रिया शम्मा, डॉ0 वर्षा, डॉ0 नरेन्द्र उपस्थित रहे। डॉ बडोनी द्वारा इस सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया कि किस तरह विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित कर इस पाठयक्रम को पूरा किया जा सकता है। इस पाठयक्रम हेतु पंजीकरण प्रक्रिया व इससे होने वाले विभिन्न लाभों के विषय में भी विस्तार से बताया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि व्यवहारिक शिक्षा हेतु इस तरह के कार्यक्रम अत्यन्त आवश्यक व उपयोगी हैं।

