पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी झील का निरीक्षण किया व व्यापारियों की समस्यायें सुन, समाधान कर दिया भरोसा।।

मसूरी:-  नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी झील जाकर निरीक्षण किया व वहां के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना व भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।
मसूरी झील पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी का झील के व्यापारियों ने पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने झील के सौदर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया, उनके साथ क्षेत्रीय सभासद शिवानी भारती, पालिका कर अधीक्षक अनिरूद्ध प्रताप सिंह व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया गया कि सौंदर्यी करण के लिए सात करोड़ का कार्य किया गया लेकिन सारा पैसा पार्किंग व उसके आस पास लगाया गया जबकि झील के सौदर्यीकरण के नाम पर मात्र केवल पेंट किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहाकि झील पालिका से लीज पर गई है, उसका अनुबंध का निरीक्षण किया जायेगा कि झील के सौदर्यीकरण के लिए पैसे का उपयोग कहां होना था, लेकिन यहां आकर लगता है कि केवल पार्किंग के नाम पर धन का दुरूपयोग किया गया जिसके कारण यहां के व्यापारी भी परेशान है वहीं झील का मुख्यद्वार ऐसा बनाया जा रहा है जंहां से लगता ही नहीं कि यह पर्यटक स्थल है। गेट पर  समुचित लाइट भी नहीं है। जिसके परिणाम स्वरूप यहां पर्यटक बहुत कम संख्या में आ रहे हैं। वहीं झील के पीछे पार्क था जो बंजर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर अनुबंध के इतर कार्य किया गया होगा तो ठेकेदार को नोटिस दिया जायेगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि मसूूरी झील जब बनी थी उस समय लोगों के रोजगार का साधन बना था लेकिन आज इसकी दुर्दशा होने से व्यापारी परेशान है। पालिका ने सात करोड रूपया खर्च किया जो पार्किग के नाम पर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। उन्होंने कहाकि झील के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया गया जिससे व्यापाररियों में निराशा है, जिन व्यापारियों ने पूरा जीवन झील को दिया उनकी समस्याओं से पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया गया व उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिया है। इस मौके पर त्रिलोक चौहान, रवि थापली,  चरण सिंह, रमेश कोटाल, कृपाल थापली, योगेश शाह, अमित गिरी, हिम्मत, धर्मानन्द ,अजय राणा, खेमानंद काला, पूजा थापली मनीषा आदि मौजूद रहे।