मसूरी:- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की आम द्विवार्षिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया और व्यापारियों के हितों के लिए किए गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी ।इस मौके पर आम सभा में एसोसिएशन का आगामी कार्यकाल तीन वर्ष करने का निर्णय भी लिया गया वहीं आगमी चुनाव की तिथि घोषित की गई । मुख्य चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने वर्तमान कार्यकारणी को भंग करते हुए 21 मार्च को चुनाव की तिथि घोषित की।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहाकि संस्था के 950 सदस्य है और नये सदस्य बन सकते हैं और जिनको पिछली बार सदस्य नहीं बनाया जा सका उनको सदस्य बताया जायेगा ,संस्था में शहर के दूरस्थ क्षेत्र इसमें शामिल नहीं हैं लेकिन संस्था का प्रयास है कि इस क्षेत्र के व्यापारियों को भी संस्था से जोड़ा जायेगा, संस्था की प्राथमिकता व्यापारियों के समस्याओं का समाधान और उनके हितों की रक्षा करना है।
इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने नई कार्यकारणी के चुनाव की घोषणा की और कहा कि आगामी 21 मार्च को संस्था के चुनाव राधाकृष्ण मंदिर में होंगे उन्होंने बताया कि नामांकन 13 मार्च सांय पांच बजे तक किया जायेगा, जांच 14 मार्च दो बजे तक होगी, वहीं नाम वापसी 14 मार्च सांय 4 बजे तक होगा ,21 मार्च को चुनाव प्रातः 9 बजे से अपराहन 3 बजे तक होगा और उसके बाद मतों की गिनती होगी व निर्णय की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल सहित भारी मात्रा में व्यापारी उपस्थित रहे।

