मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने जन समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

मसूरी:- मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मसूरी की जन समस्याओं को लेकर दो ज्ञापन उप जिलाधिकारी मसूरी को दिए, जिनमें पेयजल निगम द्वारा बिछाई गई नई पाइपलाइन के लिए तोड़ी गई सड़कें कैमल बैक रोड. लंढोर रोड, मेसानिक लाज रोड एवं चेंबर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण आम आदमी को मुसीबत हो रही है, सड़कों की मरम्मत व गड्ढों की मरम्मत ना होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका द्वारा रोड कटिंग की स्वीकृति जल निगम को दी गई थी जल निगम द्वारा कई जगह पर पानी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन व खोदे गए गड्ढों को 2 माह से अधिक समय हो गया है किंतु कई जगहों पर अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू भी नहीं हो पाया है, सड़कों पर मलवे के ढेर लगे हैं जिस से यातायात अस्त व्यस्त है, पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आमजन की स्थिति दयनीय है। बीमार लोगों को अस्पताल जाने में चोटिल होने का खतरा बना हुआ है, नालियों में मिट्टी का भराव हो रखा है। नागरिकों की समस्याओं व असुविधा को देखते हुए मांग की गई है की जल निगम को तय समय सीमा में गुणवत्ता युक्त कार्य करवाना सुनिश्चित किया जाए जिससे पर्यटक सीजन से पहले सभी मार्ग  दुरस्त हो सके ।

दूसरे ज्ञापन में मांग की गई है कि मसूरी में कई मार्गों पर अनुपयोगी बिजली व टेलीफोन के खंभे खड़े हैं जिन्हें हटाने या स्थान बदलने की बात लंबे समय से चल रही है, इन  खंभों के कारण हादसों की संभावना बनी रहती है व आवागमन भी बाधित होता है, सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है ऐसे ही एक  खंभा सराय रोड पर व हैंपटन कोर्ट रोड पर भी है जिन्हें अभिलंब हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल एवं उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *