भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माला राज्य लक्ष्मी शाह को जिताने व 400 पर के नारे को हकीकत में बदलने का लिया संकल्प।

मसूरी:- टिहरी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ रही महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में गांधी चौक पर आयोजित विशाल जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भगवान केदारनाथ एवं राज्य निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी इस लोकसभा से माल राज्यलक्ष्मी शाह को जिताने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।
उन्होंने कहा 10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी हुई थी। आम इंसान भी बोला करता था राजनीति से कुछ नही बदलेगा, जैसा चल रहा है वैसा चलेगा, यहां कुछ बदलने वाला नहीं है.। लेकिन बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा संस्कृति, चाल ढाल, तौर तरीका बदला है। इसके साथ प्रधानमंत्री ने राजनीति की दृष्टि से संकल्प की परिभाषा बदल दी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सख्त फैसला लेते हुए कोरोना काल में सख्त लॉकडाउन लगाया गया। उन्होंने कहा हमारे देश में पहले दवाइयां आने में कई कई साल लग जाते थे। परंतु कोरोना के 9 महीने बाद, भारत में 2 वैक्सीन बनाई । 220 करोड़ डबल डोज लगाकर कोरोना से लड़ने के लिए देश  को तैयार  किया। भारत में दुनियां की सबसे बड़ी और सबसे तेज वैक्सीन बनी व भारत ने 100 देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई और 48 देशों को मुफ्त में वैक्सीन दी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 3 लाख से ज्यादा गांवों को सड़क से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा पहले महिलाएं कई किलोमीटर दूर से पानी लाती थी आज सबके घर में पानी आ रहा है, शौचालय भी बन गए हैं। और बड़े बड़े टैंक भी बने हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 55 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा निरूशुल्क प्रदान किया है। उन्होंने कहा भाजपा के मेनिफेस्टो में 70 साल से ऊपर के हर वर्ग के व्यक्ति को आयुष्मान भारत का लाभ दिए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा संकल्प पत्र में किन्नर समाज के लोगों को भी आयुष्मान भारत से जोड़ने की बात कही गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया है। देश में 1 लाख करोड़ रूपए ओ.आर.ओ.पी पर खर्च हुआ है। उत्तराखंड में 3500 करोड  रुपए ओ आर ओ पी के माध्यम से एक लाख 26 हजार सैनिकों को दिया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहाड़ों के बॉर्डर एरिया में बीते 10 वर्षों में डबल लेन रोड, ऑल वेदर रोड, डबल  लेन पुल का कुल 13525 किमी का निर्माण हुआ है तथा उत्तराखंड के 22 प्रोजेक्ट में 947 किलोमीटर की सड़क बनाई गई है बॉर्डर पर सड़कों के निर्माण के विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की देहरादून में एयरपोर्ट का नए टर्मिनल का काम हुआ है। स्मार्ट सिटी में देहरादून को जोड़ा गया है। किसान सम्मान निधि को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाया गया है, गरीब कल्याण अन्न योजना को भी आगे बढ़ाया गया है। आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर गरीबों को दिए गए हैं और अभी संकल्प पत्र में 3 करोड़ और घर बनाने की व्यवस्था की गई है। आज हर पंचायत को तीन करोड रुपए से ज्यादा धन विकास योजनाओं के लिए आ रहा है। उन्होंने कहा की भाजपा एनडीए का एक ही संकल्प पत्र है जबकि गठबंधन होने के बावजूद विपक्ष में हर पार्टी का अपना अलग-अलग संकल्प पत्र है। विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचार्यों का गठबंधन है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बोफोर्स, अगस्ता, बैसलैंड़, पनडुब्बी, कोयला टूजी सहित कई घोटाले किये है। अखिलेश यादव ने लैपटॉप तो लालू यादव ने चराग घोटाला किया है

उन्होंने माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजय बना कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को18 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ताओं  वाला विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है ऐसी पार्टी का नेतृत्व छोटे प्रदेश से आए जेपी नड्डा जी द्वारा करना भाजपा में ही संभव है, आज देश के 17 राज्यों में नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा व सहयोगी दलों की सरकार चल रही है। नड्डा जी की सरलता, सहजता और शालीनता  से हम जैसे कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने 19 अप्रैल को घरों से निकलकर भारी संख्या में मतदान करने की अपील जनता से की और भाजपा ए 400 पर के नारे को सिद्ध करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि हमें जनता के आशीर्वाद से सरकार में आने का अवसर मिला हमने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया उत्तराखंड से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा देश के कोने-कोने में  पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि हमने नकल विरोधी कानून राज्य में लागू कर दिया है, लैंड जिहाद पर कार्यवाही हुई है।प्रदेश में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप कोकिसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी कहीं महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं यहां पर्यटन को बढ़ावा देने, यातायात सुगम बनाने के साथ क्षेत्र की हर मूलभूत सुविधा को बेहतर बनाने का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से हराकर टिहरी लोक सभा क्षेत्र का रिकॉर्ड कायम रखते हैट्रिक लगानी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि 19 अप्रैल वह पहले मतदान करें फिर जलपान करें और माला राज्य लक्ष्मी को विजय बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दे। इस अवसर पर पापा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, टिहरी लोक सभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।