मसूरी। नगर पालिका की नव निर्मित परिषद के एक वर्ष पूरे होने पर प्रथम वर्षगांठ मनायी गयी। जिसमें एक वर्ष में शहर हित में किए गये विकास कार्यो पर एक डाक्यूमेंट्री दिखाई व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पालिकाघ्यक्ष मीरा सकलानी के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी व कहा कि मसूरी के विकास में पूरा सहयोग किया जायेगा।
नगर पालिका टाउन हाल में प्रथम वर्ष गांठ पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर एक वर्ष की उपलब्धियों को डाक्यूमेंट्री के माध्यम से दिखाया गया। वहीं पालिका के पर्यावरण मित्रों सहित संविदा कर्मियों को उपहार व कंबल वितरित किए गये। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नगर पालिका में विभिन्न विचारधाराओं के प्रतिनिधि होने पर भी एक वर्ष सफलता पूर्ण पूरा किया व उपलब्ध्यिं के बारे में बताया गया। मसूरी में पर्यावरण मित्रों को पांच सौ रूपया प्रतिदिन शुरू किया गया जो एक बड़ी उपलब्धि है व कांग्रेस महिलाध्यक्ष ने भी स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर आरोप प्रत्यारोप लगते रहते है इससे परेशान नही होना चाहिए व अपने कार्य पर फोकस होना चाहिए, नबर देने का कार्य जनता का होता है। उन्होने कहा कि फेसबुक पर मत जाओं जनता से फेस टू फेस मिलो, पिछली बोर्ड के अध्यक्ष ने कार्य किया होता तो आज पालिका में होता। सफाई देने का कार्य पालिकाध्यक्ष का नहीं है, जनता ही सर्टिफिकेट देगी चुनाव में जनता की तय करेगी। जीरो प्वाइंट पर पार्किग की डीपीआर तैयार है केवल वन विभाग की आपत्ति का निस्तारण होना है, वहीं मसूरी के लिए तीन हजार पांच सौ करोड से जार्ज एवरेस्ट के नीचे से सुरगं बननी है वहीं एक सुरंग और बनेगी, किमाडी मार्ग के चौडी करण का कार्य शुरू होने वाला है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने एक वर्ष की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि एक वर्ष में पालिका ने बडे कार्य किए जिसमें टाउन हाल जनता को समर्पित करना, मालरोड से वेंडर हटा उन्हें विस्थापित करना, शहर के अदरूनी क्षेत्रों के सड़कों का सुधारीकरण, मुहल्लों में सामुदायिक भवनों का निर्माण जिससे छोटे कार्यक्रम किए जा सकें, दो डिस्पेंसरी आज ही खोली गयी है। पर्यावरण मित्रों को पांच सौ रूपये प्रतिदिन किया गया जो सबसे बडी उपलब्घि है, गर्ग डिस्पेंसरी में स्टे आया व मामला कोर्ट में है, वहीं सेंटमेरी खोलने के लिए हिमालयन हास्पिटल की ओर से विलंब है पालिका की ओर से सभी कार्य पूरे कर दिए गये है जैसे ही स्टे हटेगा वहां पर डिस्पेसरी बनायी जायेगी, उन्होने पूर्व पालिकाध्यक्ष के आरोपों पर कहा कि नया बोर्ड चुनकर आया है, उसके सभासद सक्षम है व उनके द्वारा प्रस्ताव लाये जाते है व उस पर कार्य होता है वह नाले खाले बनाये या अन्य कार्य करें यह सभासदों का निर्णय है, इसका सर्टिफिकेट पूर्व पालिकाध्यक्ष से नहीं चाहिए। एक साल में सभी कार्य पूरे नहीं हो सकते अभी चार साल बाकी है व जो मेनोफेस्टो में कहा गया है वह स्टेप बाई स्टेप पूरे होगे। जहां तक शौचालयों के निर्माण का सवाल है वह सूचना के अधिकार में ले सकते है, लंढौर रोड को बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है, शीघ्र टेडर लगेगे। पार्किग बडी संमस्या है, व कोशिश रहेगी अधिक से अधिक पार्किग पालिका बनायेगी जिसमें पालिका फंड, शासन व सीआरसी फंड से बनायेगें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, विशाल खरोला, नीतू सिंह रूचिता गुप्ता, बबीता मल्ल, अमित भटट, पवन थलवाल, जसबीर कौर, सचिन गुहेर, रणवीर कंडारी, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, कार्यालय अधीक्षक चंद्रप्रकाश बडोनी, जगजीत कुकरेजा, पुष्पा पडियार, कमला थपलियाल, नरेंद्र साहनी, जीएस मनचंदा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।