मसूरी:- उत्तराखंड टूरिज़्म डेवलपमेंट बोर्ड ने एस्ट्रो टूरिज़्म कंपनी स्टारस्केप्स के साथ मिलकर ‘नक्षत्र सभा’ का शुभारंभ किया है। यह देश का पहला वार्षिक कैम्पेन है जिसकी शुरुआत एस्ट्रो टूरिज़्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
कैम्पेन का उदघाटन जॉर्ज एवरेस्ट, मसूरी में एरीज के निदेशक डॉ दीपांकंर बैनर्जी, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ प्रभास पांडे, असिस्टेट प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग शिव नाडर युनिवर्सिटी, विज्ञान प्रसार आकाश सिन्हा, व फाउंडर स्टारस्केप्स रामाशीष रे की मौजूदगी में किया गया। नक्षत्र सभा का आयोजन एस्ट्रो टूरिज़्म को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। जिसमें स्टारगेजिंग के अलावा स्पेशल सोलर ऑब्ज़रवेशन, एस्ट्रोफोटोग्राफी प्रतियोगिताएं, खुले आसमान पर सितारों तले कैम्पिंग जैसी कई रोचक गतिविधियां शामिल हैं। नक्षत्र सभा 2025 के मध्य तक जारी रहेगी, इस दौरान उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में कई अनुभवात्मक इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत राज्य के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली जिलों में डार्क स्काई की संभावना वाली कई साइटों पर एक्सपर्ट्स के साथ सेमीनार और वेबीनार भी आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से, दुनियाभर के एस्ट्रोनॉमी के शौकीनों, एडवेंचर प्रेमियों और ट्रैवलर्स को ब्रह्मांड के सौंदर्य के दर्शन करने के अवसर मिलेंगे। कैम्पेन के माध्यम से स्थानीय लोगों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग तथा स्किल डेवलपमेंट के अवसर भी दिए जाते हैं जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही, यह पहल समूचे उत्तराखंड में डार्क स्काई को सुरक्षित करने, डार्क स्काई कंज़र्वेशन प्रयासों को प्रोत्साहन देने के लिए एंबैसडर तैयार करने पर भी ज़ोर देगी। इसके तहत् राज्य के लिए डार्क स्काई प्रीज़र्वेशन पॉलिसी बनायी जाएगी जिसे अगले सालभर के दौरान पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। स्टारस्केप्स स्थानीय समुदायों के अलावा ट्रैवल एवं टूरिज़्म पार्टनर्स के साथ भी सक्रियतापूर्वक सहयोग करेगी। इसके अलावा, होमस्टे कम्युनिटी को भी ट्रेनिंग और सपोर्ट प्रदान किया जाएगा ताकि इन प्रयासों को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके। इस मौके पर स्टार स्केप्स के फाउडर रामाशीष रे, ने कहा कि उत्तराखंड टूरिज़्म डेवलपमेंट बोर्ड के साथ अपने साझा उद्देश्य और अथक समर्पण के आधार पर मिलकर काम कर रहे हैं। पूरे राज्य में एस्ट्रोनॉमी कैम्प के आयोजन से लेकर हमारे एक्सपीरियेंस सेंटर और ऑब्जर्वेटरी के जरिए स्टार्गेजिंग प्रमोशन के हमारे प्रयासों को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। नक्षत्र सभा के जरिए हम उत्तराखंड को प्रीमियम एस्ट्रो टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित करने के साथ-सा द जमीनी स्तर पर दक्षताओं को तथा समुदायों को तैयार कर रहे हैं। इस अवसर पर एरीज के निदेशक दीपांकर बनर्जी ने कहा की एस्ट्रो टूरिस्ट उन पर्यटको आकर्षित करेगा जो इसमें रुचि रखते हैं।

