मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर न्यू मार्केट कुलडी की समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन की जानकारी देते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि मंत्री जोशी से न्यू मार्केट रोड मरम्मत करवाने की मांग की व कहा कि यह मालरोड का अंग है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है व विगत कई वर्षों से रोड क्षतिग्रस्त है। मांग की गई कि न्यू मार्केट में जो कोबलिंग करी गई थी वह कोबलिंग उखड़ गई है जिस पर लोक निर्माण विभाग को कोबलिंग लगाने व रोड के सुधारी करण करवाने की मांग की गई। न्यू मार्केट में बिजली के खंबे लगे है जबकि उत्तराखंड विद्युत विभाग को यह 2023 में हटाने थे लेकिन आज तक नहीं हटाया गया जिस कारण ये खंबे रास्ते में अवरोध बने हैं व जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। न्यू मार्केट मे सफाई हेतु डस्टबिन लगाये जाय, डस्टबिन न होने के कारण लोग कूडा इधर उधर फेंक देते है जिससे गंदगी होती है। न्यू मार्केट की सड़क संकरी व छोटी है लेकिन रोड के किनारे बेकार पड़ा सामान व अन्य चीजें रखने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है जिस पंर संबंधित विभाग को निर्देशित करें कि रोड के किनारे कोई सामान न रखे ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके। उन्होंने उम्मीद की है कि मंत्री जोशी इस ओर ध्यान देंगे व अधिकारियों को निर्देशित कर न्यू मार्केट की समस्याओं का समाधान करेंगे। ज्ञापन देने वालों में रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेगा व नागेद्र उनियाल है।

