मसूरी:- विगत रात्रि हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर मालवा आने से जहां मसूरी- धनोल्टी एनएच 707 ए व किंक्रेग के समीप मसूरी देहराूदन मार्ग बंद हो गया, जिसके कारण आने जाने वाले वाहनों को घंटों रोड खोलने का इंतजार करना पड़ा। वहीं अन्य कई स्थानों पर संपर्क मार्गों में मलवा आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भारी बारिश से मसूरी धनोल्टी मार्ग एनएच 707ए आईडीएच के समीप मलवा आने से वाहनों को रोड क्रास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा जबकि छोटे वाहन तो किसी तहर निकल गये लेकिन बडे वाहन मौके पर ही फंसे रहे जब जेसीबी ने मार्ग खोला उसके बाद यातायात सामान्य हो सका। वहीं जेपी बैंड के पास भी एनएच पर मलवा आ गया जिसके कारण रोड बंद हो गया यहां पर भी एनएच विभाग ने जेसीबी लगाकर मार्ग को खोला। वही किंक्र्रेग के समीप भी मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग पर मलवा आ गया व रोड बंद हो गया जिस पर दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना पर यहां भी जेसीबी लगाकर यातायात को सुचारू किया गया। रोड बंद होने से टिहरी धनोल्टी टिहरी उत्तरकाशी जाने वाले व मसूरी देहरादून जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं निर्माण सामग्री का मालवा नाले खालों में डाले जाने से पहली ही बरसात में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई और सारा मलवा सड़कों पर आ गया पहली बारिश में इतनी परेशानी हो गई तो आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं। इसके साथ ही लंढौर क्षेत्र में खटटा पानी जाने वाले मार्ग का पुश्ता ढह गया वहीं पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मार्ग पर भी पुश्ता ढहने का खतरा मंडरा रहा है पर जिस हिस्से को खतरा है उस पर पत्थर रखे गये है । इस स्थान पर पहाड़ी नीचे से दरक रही है जिसके कारण पुश्ता कभी भी ढह सकता है। इसके साथ ही अनेक स्थानों पर निर्माण का मलवा आने से रोड पर रोड़ी बजरी आने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा टीम बनाकर सड़कों की सफाई की जा रही है वहीं मार्ग पर निर्माण सामग्री रखने वालों का एसडीएम के निर्देश पर चालान किया जा रहा है। वहीं कहा कि जहां एनएच की रोड पर मलवा आया है वहां उनकी टीम मलवा साफ कर रही है व जहां लोनिवि की रोड पर मलवा आया है वहां उनकी टीम कार्य कर रही है, नगर पालिका के मार्गो पर पालिका की टीम कार्य कर रही है। एनएच पर फंसे उत्तरकाशी के प्रेम सिंह ने कहा कि यहां पर वह चार बजे सुबह से फंसे है लेकिन एनएच की जेसीबी अब आयी है, वहीं कुछ लोग दो बजे से फंसे हैं, उन्होंने बताया कि उनका परिवार भी साथ है व उन्हें उत्तरकाशी जाना है जिस कारण भारी परेशानी हो रही है।