एनएच 707ए कफलानी में पहाड़ी से बोल्डर व पत्थर गिरने से रोड बंद, यात्री परेशान।

मसूरी:- पर्यटन नगरी में लगातार बारिश होने से भूस्खल व रोडो़ के बंद होने का क्रम जारी है आज दोपहर को हुई भारी बारिश से एनएच 707ए कफलानी के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया जिस कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।
लगातार हो रही बारिश के बाद मसूरी से टिहरी जाने वाले एनएच 707ए किमी 177 कफलानी के पास पहाड़ी से मलवा व बोल्डर आने से बंद हो गया जिस कारण रोड के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गयी सूचना मिलने पर एनएच ने मौके पर जेसीबी भेजी व रोड खोलने का कार्य शुरू कर दिया हालांकि इससे पहले खुद यात्रियों ने रोड से पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया था ताकि दुपहिया वाहन निकल सकें लेकिन चार पहिया वाहन तभी जा पायेंगे जब जेसीबी की मदद ली जायेगी। रोड करीब दो घंटे बंद रही व उसके बाद जेसीबी ने मार्ग खोल दिया व यातायात सुचारू हो सका।