मसूरी:- हरेला के पर्व पर संत निरंकारी मिशन ने बार्लोगंज मेरिवल स्टेट मेें नगर पालिका की पूर्व सभासद सरिता कोहली के सहयोग से लगभग सौ पौधे लगाये। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि संत निरकारी मिशन लगातार वृक्षारोपण करता है । वहीं मसूरी व आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान भी चलाता है। वृक्षारोपण के मौके पर जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, सविंदर कौर, सेवादल अधिकारी सुमित कंसल, हरपाल खत्री सहित सेवादार सदस्यो ने पौधा रोपण किया। पौधा रोपण में पूर्व सभासद सरिता कोहली, जितेंद्र, सुमन जिंदल, मधु, पिंकी, शकुंतला, बालकिशन, जगदीश प्रसाद, दिनेश कोहली, घनश्याम आदि मौजूद रहे।

