प्रदेश की भूमि को संरक्षित रखने के लिए भू कानून बनाया जाना जरूरी-निशंक

मसूरी:- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोाखरियाल निशंक ने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पीड़ा लेखकों को लेकर रही है उनके सपने को साकार करने के लिए लेखक गांव का निर्माण किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में भू कानून बनाया जाना जरूरी है , कहाकि भाजपा जो भी दायित्व उन्हें देगी उन्होंने हमेशा उसका पालन किया है।
मसूरी पहुचने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लेखक गांव देश के श्रेष्ठतम लेखकों के लिए बनाया जा रहा है जो जीवन के अंतिम क्षण में साहित्य सर्जन जारी रख सके। यह नये लेखकों के लिए प्रेरणा व उनके लिए एक प्लेट फार्म होगा जो किसी भी क्षेत्र में लिखना चाहते हैं। ऐसे लेखक  शामिल होगे चाहे वह राजनैतिक, प्रशासिनक, विज्ञान, साहित्य, संस्कृति के उपर लिखना चाहते है। गांव बन रहा है जिसमें प्रेक्षागृह, लाइब्रेरी आदि सभी होंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 26 से 28 अक्टूबर तक एक अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति, कला व साहित्य का महोत्सव मनाया जायेगा जिसमें चालीस देशों के लोग आयेगे व देश के कला, साहित्य व संस्कृति के लोग भी आयेंगेे व उनको अवसर मिलेगा। अंकिता भंडारी कांड में सरकार पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही है। विपक्ष का काम बोलना है  जो दोषी है उनको सजा मिलेगी। आरोपी सलाखों के पीछे होगें। भू कानून पर उन्होंने कहा कि हिमाचल से इसका मार्ग दर्शन लिया था लेकिन उत्तराखंड में 70 प्रतिशत वन भूमि है बाकी तीस प्रतिशत में दुकान मकान, व्यवसाय सभी है ऐसे में इस भूमि को संरक्षित रखा जाना चाहिए इसके लिए भू कानून जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देशन में उत्तराखंड देश का माडल स्टेट बनेगा। उन्होंने कहा कि देश की विश्व में पहचान बनी व पूरा विश्व महसूस करने लगा है कि भारत क्या चाहता है उस पर नजर टिकी रहती है यह हमारी बढती ताकत का प्रमाण है। प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में जब तक कार्य कर रहे हैं पार्टी के आदेश का पालन किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मदन मोहन शर्मा, विजय रमोला, पुष्पा पडियार, अनिल गोदियाल, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, राकेश ठाकुर, आर्यन देव उनियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाही सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।