अवैध पार्किंग हटाने के संबंध में एसडीएम को दिया ज्ञापन।

मसूरी:- शहीद स्थल झूलाघर के समीप से हैंपटन कोर्ट स्कूल जाने वाले मार्ग पर अवैध रूप से टैक्सी स्कूटियों के पार्किंग किए जाने से स्थानीय जनता व होटल व्यवसायी खासे परेशान है। जब उन्हें स्कूटी हटाने को कहा जाता है तो वे लड़ने को आते हैं, जिस पर स्थानीय व्यवसायियों ने एसडीएम मसूरी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी व व्यवसायी संजय पंवार एवं एससी जैन ने बताया कि हैंपटन कोर्ट जाने वाले मार्ग पर अवैध टैक्सी स्कूटी पार्किग बना दी गई है, जिसके कारण आने जाने वाले लोगों सहित पर्यटकों को परेशानी हो रही है। अवैध स्कूटी पार्किग होने के कारण यहा से निकलना कठिन हो जाता है व जब उन्हें कुछ बोला जाता है तो वे झगडने लगते हैं। जबकि यहां पर कई पर्यटक व स्कूली बच्चे चोटिल हो चुके है। यह मार्ग हैंपटन कोर्ट स्कूल को जाता है जिस कारण यहां से सैकडो बच्चे जाते है वहीं इस क्षेत्र में होटल होने के कारण पर्यटकों की आवाजाही भी रहती है। ज्ञापन में एसडीएम से मांग की गई कि स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों के हितो को देखते हुए हैंपटन कोर्ट रोड पर बनी अवैध स्कूटी पार्किंग को हटवाने की कार्रवाई करें ताकि जनता को हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सके ।